Ind vs NZ T20I: 27 जनवरी को होने वाले मैच के लिए आज रांची पहुंचेगी टीमें

0

Ind vs NZ T20I: Teams will reach Ranchi today for the match to be held on January 27

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मैचों में से पहले मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आज रांची पहुंचेगी।गौरतलब है कि वनडे में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारत की नजर टी20 सीरीज जीतने पर होगी।दोनों टीमें आज शाम छह बजे रांची पहुंचेंगी. मेन रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल में दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए दो फ्लोर बुक किए गए हैं। जेएससीए की ओर से मैच की तैयारियां और क्रिकेटरों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी मैच के टिकट लेने के लिए सुबह से ही टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हैं। मंगलवार को टिकट बिक्री के पहले दिन 1000 रुपये के टिकट बहुत कम समय में बिक गए।सीरीज का दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में और आखिरी मैच एक फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार।न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

Ind vs NZ T20I: Teams will reach Ranchi today for the match to be held on January 27

इसे भी पढ़े : टीम इंडिया पर ICC ने मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here