महारैली में आदिवासी संगठन ने कहा ”हम हिंदू-सनातन नहीं, कोड नहीं तो वोट नहीं”

0

Ranchi: आज रविवार को राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के द्वारा रांची के मोरहबादी मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से सरना धर्म कोड महारैली आयोजित की गई। सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा एवं डॉ करमा उरांव दवरा दी गई जानकारी के अनुसार महारैली के जरिए केन्द्र सरकार से आगामी जनगणना के विहित परिपत्र के धर्म काॅलेम में सातवाँ धर्म के रूप सरना धर्म शामिल करने, अनुसूचित जनजाति के बैकलाॅग पदों को भरने,अनुबंध में कार्यरत कर्मियों का आरक्षण रोस्टर अनुपालन के साथ स्थायी करने,कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल नही करने,नियोजन नीति में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय न्युक्ति शत प्रतिशत स्थानीय लोगों को देने,काॅमन सिविल कोड लागू नहीं करने, पेशा कानून और समता जजमेंट लागू करने,पांचवी अनुसूची के प्रावधानों का पालन करने,सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट उल्लंघन पर रोक एवं कार्रवाई करने,पारसनाथ मारंगबुरू आदिवासी समुदाय के पूजा स्थल के रूप में अधिसूचित करने आदि विषयों पर प्रस्ताव लाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग की जाएगी।इस महा रैली में झारखंड सहित नेपाल, भूटान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार के आदिवासियों ने भी हिस्सा लिया. सभी ने एक साथ आह्वान किया कि कोड नहीं तो वोट नहीं। केंद्र सरकार और भाजपा से सरना धर्म कोड की मांग करते हुए आदिवासी संगठन ने कहा हम हिंदू-सनातन नहीं, बीजेपी और केंद्र सरकार को सरना धर्म कोड देना ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here