झारखंड: DGP ने जारी किया प्रेस विज्ञाप्ति ”अपराधियो का करें सफाया, अपराधिककर्मियो और असमाजिक तत्व पर रखे कड़ी निगरानी”

0

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय कुमार सिंह ने अपराधियो को सफाया करने, अपराधिककर्मियो और असमाजिक तत्व पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है। समबन्ध में प्रेस विज्ञाप्ति जारी किया है .

जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया:

अपराधकर्मियों एवं असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगरानी, संगठित आपराधिक गिरोहों का करें सफाया

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची की अध्यक्षता में आज दिनांक- 11.03.2023 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक की गई, जिसमें राज्य के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।इस बैठक में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला के पुलिस अधीक्षकों को राज्य में विगत त्योहारों के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये उनकी सराहना की तथा सभी जिलों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था हेत जिलावार समीक्षा की गई।

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड ने राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को अपराध नियंत्रण हेतु संगठित आपराधिक गिरोहों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, संगठित आपराधिक गिरोह के फरार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर अपराध पर लगाम लगाने, साईबर अपराध पर अंकुश लगाने साथ ही साईबर अपराध के हॉट-स्पॉट को चिन्हित करते हुये त्वरित कारगर कार्रवाई करने तथा साईबर अपराध से बचने के लिये लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।बैठक में सभी जिलों से शीर्षवार यथा हत्या, डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी, आर्म्स एक्ट, संगठित गिरोहों द्वारा रंगदारी एवं पोक्सो अधिनियम के काण्डों की समीक्षा की गई एवं उक्त सभी शीर्ष में अपराध पर अंकुश लगाने एवं घटित घटना के काण्डों के निष्पादन हेतु त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया ।

उन्होंने विगत 5 वर्षों से अधिक अवधि के लंबित काण्डों का त्वरित गति से निष्पादन करने तथा प्रत्येक माह प्रतिवेदित काण्डों से ज्यादा काण्डों का निष्पादन सुनिश्चित करने, मानव तस्करी के वैसे कांड जिसमें विक्टिम अभी तक मिसिंग है, को शीघ्र बरामद करने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः लगाम लगाने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुये मानव तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।

इस बैठक में श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, श्री सजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, श्री अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, राँची, श्री अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, श्री असीम बिक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, श्री राजकुमार लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक, पलामू श्री नरेन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, हजारीबाग, श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, दुमका, श्री कन्हैया मयुर पटेल, पुलिस उप महानिरीक्षक, बोकारो, श्री अजय लिण्डा, पुलिस उप महानिरीक्षक, कोल्हान श्री तमिल वानन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, एवं राज्य के सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here