रांची में थाने के चालक बालू, कोयला तस्करों और अपराधियों से था सांठगांठ ,किया जाँच ,फिर हटाया गया,
रांची पुलिस अवैध कारोबार में मिले हुए पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में बुढ़मू थाने में पदस्थापित चालक हवालदार पर कार्रवाई हुई और उसे हटा दिया गया है. वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि चालक हवलदार अजीत कुमार इलाके के बालू तस्कर व कोयला तस्करों के अलावा अपराधियों से सांठगांठ कर तस्करी करवा रहा था।
इसकी सूचना मिलने के बाद रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने जांच कराई. जांच में चालक की गतिविधि संदिग्ध मिलने के बाद उसे हटा दिया गया है. जवान बुढ़मू थाना में पिछले 4 वर्षों से पोस्टेड था. ग्रामीण एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कराई गई. जांच में मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।



