रांची : झारखंड में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ शुरू कर दिया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शपथ ली। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर मनमानी और नाम बदलने की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा: मनरेगा ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को अपने गांव में, अपनी ज़मीन पर सम्मानजनक रोज़गार दिया है। इस योजना ने खेती को मज़बूत किया और गांवों की आजीविका को सहारा दिया।आज मनरेगा पर हमला मतलब गरीब के पेट पर सीधा वार है। यह एक योजना नहीं, ग्रामीण भारत की रीढ़ को तोड़ने की साज़िश है।इसी जनविरोधी सोच के ख़िलाफ़ यह आंदोलन मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ है। हमारा संकल्प साफ़ है—जब तक केंद्र सरकार मनरेगा पर हमला वापस नहीं लेती, संघर्ष नहीं रुकेगा।नोटबंदी और जीएसटी की तरह सरकार को इस बार भी पीछे हटना पड़ेगा। कांग्रेस सड़क से संसद तक डटी है, क्योंकि अगर ग्रामीण अर्थव्यवस्था टूटी, तो सबसे बड़ा हमला ग्रामीण मज़दूर पर होगा और इसे होने नहीं दिया जाएगा।




