राँची:नर्सरी से 12वीं तक 8 जनवरी तक स्कूल की छुट्टी

0
school student

राँची: झारखण्ड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है.वहीं येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए मौसम विभाग द्वारा भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 06.01.2026 तक रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्थगित कर दिया था. वहीं अब झारखण्ड सरकार ने भी आदेश जारी कर दिया है.शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 6 जनवरी से 8 जनवरी, 2026 तक वर्ग प्री नर्सरी/नर्सरी से लेकर वर्ग 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here