संजय सेठ: नए भारत का नया ऊर्जा केंद्र, रांची के गेतलसूद डैम में बन रहा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट,60% कार्य पूर्ण

0
solar power plant

रांची : ₹500 करोड़ की लागत से गेतलसूद डैम, रांची में बन रहा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट जिसे सांसद संजय सेठ ने किसी सपने के पूरे होने जैसा बताया है। लगभग 5 वर्ष पूर्व संजय सेठ ने रांची में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया था। संजय सेठ ने बताया, ”माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में इन 5 वर्षों में काफी तेज गति से काम हुआ। अब 100 मेगावाट का पावर प्लांट बनकर तैयार होने वाला है। इसका 60% कार्य पूर्ण हो चुका है। इस वर्ष यह पूरी तरह से तैयार भी हो जाएगा।यह पावर प्लांट सिर्फ बिजली उत्पादन का केंद्र नहीं है बल्कि देश की प्रगति में रांची के शामिल होने का प्रतीक है। इसके माध्यम से रांची सहित आसपास के क्षेत्र में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान मिल पाएगा। रांची लोकसभा क्षेत्र को दिए गए इस सौगात के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here