मुख्यमंत्री Hemant Soren राम कृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित एनुअल कंवोकेशन- 2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, साथ ही राम कृष्ण मिशन आश्रम परिसर में पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।एनुअल कंवोकेशन- 2023 में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के 158 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री राम कृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित एनुअल कंवोकेशन- 2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, साथ ही राम कृष्ण मिशन आश्रम परिसर में पौधा रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”रामकृष्ण मिशन की जो संस्थाएं हैं। वहां प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मुझे जाने का मौका मिला है। जिस अनुशासन, श्रद्धा और साधारण जीवन शैली के साथ समाज के बीच ये लोग काम कर रहे हैं। वह निश्चित रूप से सराहनीय है.युवाओं के लिए यहां स्वामी लोग कार्य कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस संस्था से निकला हुआ हर नौजवान राज्य और देश में अलग पहचान बनाएगा। वे अपने आदर्श के साथ आगे बढ़ते हुए मजबूत समाज बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे.हमें झारखण्ड के जड़ को मजबूत करना है। पेड़ और टहनी मजबूत करने से कार्य नहीं हो सकता। जड़ मजबूत होगा। तभी पेड़ मजबूत होगा। झारखण्ड की आने वाली पीढ़ी को हमें इस कदर मजबूत बनाना होगा कि वह आगे बढ़ पाए, खड़ा हो पाए.



