गुमला: जिले के आवासीय विद्यालयों की 25 छात्राओं ने Chandrayaan-3 के वैज्ञानिकों से की मुलाकात, CM ने दी बधाई

0

ISRO के सहयोग से जिले के आवासीय विद्यालयों की 25 छात्राओं ने गुरूवार को Chandrayaan-3 launchpad तथा अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया एवं Chandrayaan-3 के वैज्ञानिकों से भी सफलतापूर्वक मुलाकात की।छात्राओं ने isro कैंपस में चंद्रयान -3 समेत अंतरिक्ष से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को जाना और समझा .छात्राओं को जिला प्रशासन ने गुमला की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं सीएम ने भी छात्रों को बधाई दी ”अद्भुत क्षण!गुमला जिले की हमारी बेटियों ने आज isro कैंपस में चंद्रयान -3 समेत अंतरिक्ष से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को जाना और समझा। इस अवसर पर सभी बेटियों को हार्दिक बधाई और जोहार। इसरो की टीम, गुमला जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी हार्दिक धन्यवाद और बधाई देता हूँ।राज्य वापसी पर आप अपने दोस्तों और माता-पिता के साथ भी अपने इस अनुभव को साझा जरूर कीजियेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here