हजारीबाग: बरही में हुए रूपेश हत्याकांड को लेकर बबाल बढ़ा हुआ है. झारखंड से लेकर दिल्ली तक इसको लेकर सियासत हो रही हैं. ऐसे में हजारीबाग की पुलिस भी इसकी जांच में तेजी से जुटी हुई है. पुलिस जांच में अब जो तथ्य सामने आ रहे हैं वो पुरानी थ्योरी से बिल्कुल उलट है. पुलिस जांच में निजी विवाद के कारण रूपेश की हत्या की बात सामने आ रही है. और इसको लेकर झारखण्ड सरकार बिलकुल सख्त हो चुकी है रुपेश के हत्याकांड मामले में किसी प्रकार की राजनितिकरण न हो इसके लिए रुपेश के घटना स्थल पे जाने से सभी को रोका जा रहा है साथ ही ये गुहार भी लगे जा रही है की किसी भी अफवाह में जाये , जाँच के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी कानून,
क्या है पूरा मामला
खबर के मुताबिक तीन दोस्त रूपेश, हिमांशु,राजवीर और दिवाकर एक साथ थे. इसी दौरान कैफ, गोफरान और आमीन के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. बात बढ़ते देख मोटरसाइकिल से रूपेश समेत अन्य वहां से चले गए. इसी दौरान दूसरे रास्ते से अन्य आरोपियों ने पुन: उन्हें रोकने की कोशिश की. चूंकि रूपेश मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था इस कारण वो पकड़ा गया. जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई. पिटाई से घायल रूपेश की कुछ देर बाद मौत हो गई.



