रांची:IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने रांची के पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) कोर्ट में याचिका दायर कर पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह किया है. याचिका में उल्लेख किया गया है कि पूजा सिंघल अपनी बेटी के नामांकन के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं, अनुमति के लिए उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है। पूजा सिंघल द्वारा दायर याचिका में 12 जून को सुनवाई होगी. मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.




