रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने स्व० दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




