होशंगाबाद: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में मंगलवार को एक भयानक हादसा हुआ है। यहां स्टेट हाइवे पर तवा पुल के आगे गैस सिलिंडर से भरे एक वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में तेज धमाका के साथ वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। एक के बाद एक गैस सिलिंडर फटने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ट्रक में करीब 300 सिलिंडर थे। धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। फिलहाल ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर का पता नहीं चल सका है। वहीं, गैस सिलेंडर आसपास के खेतों में फट कर बिखरा हुआ था। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में प्लांट से भरकर रसोई गैस जा रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ है। बाबई पुलिस स्टेशन के इनचार्ज आशीष पवार ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
ट्रक के चालक ने सही समय पर निकलकर अपनी जान बचा ली। उन्होंने कहा कि पुल पर दोनों तरफ से आवाजाही को रोक दिया गया और दमकल विभाग के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को काबू किया गया। अभी यह पता नहीं लगा है कि आग किस वजह से लगी। धमाकों की वजह से इलाके में लोग चिंतित हो उठे। धमकों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। उस समय सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



