जिया मानेक नहीं बनेगी Bigg Boss 14 का हिस्सा, उनके जगह पर एक्टर अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक शो का हिस्सा बनेंगे

0

Jiya Manekहाल ही में एक टीवी शो साथ निभाना साथिया का एक डायलॉग ‘रसोड़े में कौन था’ का रैप वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके चलते एक्ट्रेस रूपल पटेल उर्फ कोकिलाबेन और शो की गोपी बहू यानी जिया मानेक एक बार फिर से सुर्खियों में छा गईं। इसके बाद तेजी से ये खबरें भी वायरल होने लगीं कि जिया मानेक बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने वाली हैं।
कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस जिया मानेक ने बिग बॉस 2020 में एंट्री करने वाली हैं। हालिया रसोड़े में कौन था’ का रैप वीडियो की लोकप्रियता को देखते हुए बिग बॉस के मेकर्स ने जिया को इस शो में लेने का फैसला किया है।
लेकिन अब उनके फैंस के लिए निराशा वाली खबर ये है कि जिया मानेक बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं बनने वाली है। हालांकि अभी तक जिया के नाम को कंफर्म बताया जा रहा था। लेकिन खबरों के मुताबिक जिया की शो के मेकर्स से डील पर बात नहीं बनी, इसलिए वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिया ने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अब उनके और चैनल के बीच में बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि अब उनके स्थान पर शो में एक्टर अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक 14 का हिस्सा बनेंगे।
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस जिया मानेक सीरियल साथ निभाना साथिया में गोपी बहू के किरदार से चर्चा में आईं थीं। वो इस किरदार में एक दम फिट बैठती थी। बहुत जल्द ही जिया को जबरदस्त कामयाबी मिली। गोपी बहू की कामयाबी के चलते उन्हें कलर्स चैनल ने मशहूर डांस शो झलक दिखला जा करने का न्योता दिया। साथिया के बाद जिया सीरियल ‘जिनि और जुजु ‘ में नज़र आई थी। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,