नामांकन वापस लेने के लिए सत्यानंद झा को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा, कहा ”राज्य या केंद्र सरकार में अच्छा सम्मानित पोस्ट देंगे”

0
himanta biswa sarma

जामताड़ा, झारखंड:भाजपा से बागी हुए भाजपा नेता सत्यानंद झा को आज असम सीएम हेमंत बिस्वा सरमा मनाने पहुंचे.भाजपा नेता सत्यानंद झा ने जामताड़ा से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है जहां से सीता सोरेन भाजपा की उम्मीदवार हैं. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हम पार्टी से एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकते थे, हम इन्हें टिकट नहीं दे पाए इसलिए झा जी नाराज हो गए और निर्दलिय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने नामांकन भी कर दिया। इस बार भाजपा के लिए सरकार बनाना बहुत जरूरी है, झारखंड के लिए जरूरी है। मैं यहां झा जी से आग्रह करने आया था कि आप नामांकन वापस लेकर पार्टी की मदद करें। हमने ये भी कहा है कि झा को राज्य या केंद्र सरकार में अच्छा सम्मानित पोस्ट देंगे। वो बहुत पुराने कार्यकर्ता हैं… झा जी अपने कार्यकर्ता के साथ बात कर फैसला लेंगे।” बता दें कि इससे पहले केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ भी पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे कई उम्मीदवारों को मनाने पहुंचे थे जिसके बाद कई ने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है.कांके से कमलेश राम, रांची से मुनचुन राय , हटिया से अवधेश ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.अब माना जा रहा है कि जामताड़ा से भाजपा नेता सत्यानंद झा भी अपना नाम वापस ले सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here