संजय सेठ: आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बड़ा कैसे हो सकता है, ऐसा करके सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग को धोखा देने का काम किया है

0
sanjay seth

Ranchi : आज झारखंड के ज्वलंत मुद्दों सहित चुनावी मुद्दों पर सांसद संजय सेठ ने पत्रकार मित्रों के साथ संवाद किया। संजय सेठ ने कहा उन्हें झारखंड की हेमंत सरकार की करगुजारियों से अवगत कराया। राज्य की स्थिति दयनीय भी है, चिंतनीय भी। झारखंडवासियों के सपनों को चकनाचूर करने में हेमंत सोरेन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।आज प्रेस काँफ्रेंस में सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड में मुख्य सचिव सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके रिटायर हुए 24 घंटे से अधिक हो गया और अभी तक सरकार ने मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया। यह बात समझ से परे है कि आखिर यह राज्य चल कैसे रहा है? इस राज्य को कौन चला रहा है? दुर्भाग्य है कि झारखंड बिना मुख्य सचिव के अपना शासन चला रहा है।मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 2019 के शपथ पत्र में अपनी जो आयु बताई और 2024 के शपथ पत्र में जो आयु बताई उसमें 7 साल का अंतर है। आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बड़ा कैसे हो सकता है। ऐसा करके मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी ठगने और धोखा देने का काम किया है।अजीब विडंबना है कि झारखंड की जनता को धोखा देकर आई सरकार 5 साल सिर्फ ठगने का काम करती रही है और अब चुनाव आयोग को भी ठगने का काम किया। यह ठगों की सरकार है। @ECISVEEP को मामले में संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई भी करना चाहिए। आखिर संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है।झारखंड की जनता संकल्पित है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है। रांची के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सपने को साकार करने वाली सरकार बनेगी। यह जनता ने तय कर दिया है।इस पत्रकार वार्ता में रांची के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी श्री सी पी सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद और रांची विधानसभा क्षेत्र के संयोजक श्री अजय मारू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here