रांची : पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोक कलाकार मुकुंद नायक के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना के बाद सांसद संजय सेठ पारस अस्पताल उनसे मिलने पहुंचे.संजय सेठ ने मुलाक़ात की जानकारी देते हुए बताया कि ”झारखंडी संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने वाले हमारे गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। पारस अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल लिया। अस्पताल प्रबंधन से बेहतर उपचार पर चर्चा किया। संभवत: कल इन्हें बेहतर उपचार के लिए मैक्स, द्वारिका अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। इस निमित्त सक्षम प्राधिकार से बातचीत किया। इनका बेहतर उपचार हो, यह प्रयास हमारा है। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”




