रांची : झारखण्ड विधानसभा में बजट सत्र को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के दौरान सदन में विभिन्न विभागों से संबंधित सवाल और उनके जवाब पर चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विभागीय अधिकारियों को सदन में उठनेवाले प्रश्नों का सही और सटीक जवाब देने को कहा।बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी , रांची जिले के डीसी , रांची एसएसपीएवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.गौरतलब है कि बजट सत्र को लेकर गुरुवार 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक विधानसभा में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे.बता दें कि झारखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 फरवरी 2024 से शुरु होकर 2 मार्च तक चलेगा. बजट सत्र के दौरान 7 कार्यदिवस होंगे.



