गढ़वा:पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए और केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही के विरोध में आज गढ़वा जिले के नगर ऊंटरी में एकदिवसीय उपवास रखा गया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए और केंद्र की भाजपा सरकार के साजिश के खिलाफ गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत में न्याय मार्च, जिसमें मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हुए.मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा ”झारखंड झुकेगा नहीं!झारखंड के नवनिर्माण में जुटे हम सभी के आदरणीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के संघर्ष को समर्पित यह न्याय मार्च जन भावनाओं की हकीकत बयां करती है।न्याय मार्च में उमड़ी यह भीड़, लोगों का मिल रहा समर्थन; यह भरोसा दिलाता है कि सत्य के लिए लड़ने का उनका मार्ग सही है।आने वाले समय में झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता अपने लाल के लिए विरोधियों के हर साजिश को नाकाम करेगी, यह हम सभी को भरोसा और विश्वास है। माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में यह संघर्ष जारी रहेगा।ईश्वर पर भरोसा है, उसके दर पर देर है लेकिन अंधेर नहीं।”



