JSSC-CGL कथित पेपर लीक मामले में CBI जांच वाली PIL हाईकोर्ट ने की खारिज

0
jharkhand highcourt

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने कथित JSSC–CGL पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने परीक्षा परिणाम पर लगी रोक हटाते हुए JSSC को तुरंत रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।सिर्फ उन 10 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक रहेगी, जिन पर नेपाल में रहकर तैयारी करने का संदेह था।इस फैसले से JSSC–CGL के जरिये होने वाली हजारों नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है, जिससे अभ्यर्थियों में राहत है।बता दें कि यह परीक्षा 21–22 सितंबर 2024 को हुई थी। याचिका में दावा किया गया था कि परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक जैसी गंभीर गड़बड़ियाँ हुई हैं, जिनकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। पिछले सुनवाई में राज्य सरकार, JSSC, याचिकाकर्ताओं और सफल अभ्यर्थियों की ओर से विस्तृत बहस के बाद हाईकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा था। जिसके बाद आज फैसला सुनाया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here