तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की एक विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदू-विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा “हिंदू कितने देवताओं में विश्वास करते हैं? तीन करोड़? इतने सारे क्यों?””अविवाहितों का अपना देवता होता है।””जो दो बार शादी करते हैं उनका एक और देवता होता है, जो शराब पीते हैं उनका एक और।””मुर्गे की बलि के लिए एक और चावल के लिए एक।”
अब मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि ”कांग्रेस का हिंदू विरोधी DNA एक बार फिर सामने आया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जो कहा है, वह बहुत ही शर्मनाक और हर हिन्दू की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।पहले से ही स्पष्ट होता रहा है कि कांग्रेस की मानसिकता विशुद्ध रूप से हिंदू विरोधी है। इन्होंने राम को नहीं माना, इन्होंने रामसेतु को काल्पनिक बताया, इन्होंने हर हिंदू देवी देवताओं का समय-समय पर अपमान किया। हिंदू आतंकवाद की कोरी और काल्पनिक कहानी तैयार की।कांग्रेस हिंदू विरोधी और देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है.जिन्हें हिंदू, हिंदू देवी-देवताओं और भारत माता से लगाव नहीं है; इन्हें देश की जनता मटियामेट करने का काम करेगी।इनका यह कदम कांग्रेस के ताबूत का आखिरी कील साबित होगा।”


