रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलायी। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा,अखिलेश यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी सहित कई नेता मौजूद रहे।




