बड़कागांव: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक भाजपा नेता को एक बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर बडकागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी ”बड़कागांव विधानसभा में भाजपा-आजसू गठबंधन के विधायक बनने के बाद अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आ रही है।यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।लेकिन झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, जो ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।”




