झारखंड में दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर ह*त्याकांड जैसे मामले का खुलासा हुआ है। युवती के साथ लिव-इन में रह रहे शख्स ने गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर ह*त्या करके शव के 40-50 टुकड़े कर उन्हें जंगल में फेंक दिए। आरोपी बॉयफ्रेंड नरेश भेंगरा को गि*रफ्तार कर लिया गया है। ये मामला ह*त्या के करीब 15 दिन बाद 24 नवंबर को सामने आया, जब जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ता युवती के मृ*त शरीर के कुछ कटे हुए पार्ट के साथ दिखाई दिया। उसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपनी पार्टनर की ह*त्या क्यों की थी। नरेश भेंगरा पिछले कुछ साल से खूंटी जिले की रहने वाली 24 साल की युवती के साथ तमिलनाडु में लिव-इन रिलेशनशिप में था।कुछ वक्त पहले आरोपी झारखंड लौट आया और अपनी पार्टनर को कुछ भी बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। जिसके बाद अपनी पत्नी को झारखंड में ही छोड़कर तमिलनाडु वापस आ गया और गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा।




