असम में मुठभेड़ में शहीद झारखण्ड के लाल के परिजनों को 10 लाख और एक नौकरी देने का सीएम सोरेन ने आदेश किया जारी

0
cm soren

बोकारो: 22.11.2024 की रात असम के सिल्वर में मुठभेड़ में बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो वीरगति को प्राप्त हुए थे।अब 5 दिन के अंदर ही शहीद के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान तथा अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है।शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख का मुआवज़ा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आदेश जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here