पटना: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा हर जगह ऐसा ही हो रहा है। 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा। लेकिन हमें मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी है और सब लड़ रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा गुरुवार को तलब किया गया था. बता दें कि राज्य की जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यस्तता का हवाला देते हुए ED से समय माँगा है.



