नई दिल्ली में दिव्यांग मतदाताओं ( voters with disabilities )के लिए किया गया विशेष सम्मेलन का आयोजन

0

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांग मतदाताओं ( voters with disabilities ) के लिए विशेष सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया । इस कार्यशाला में देश के सभी राज्यों के निर्वाचन के लिए नामित दिव्यांग आईकॉन के द्वारा ऑनलाईन एवं ऑफलाईन माध्यम से भाग लिया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित राष्ट्रीय दिव्यांग आईकॉन पदमश्री डॉ0 निरु कुमार द्वारा भी इस कार्यक्रम में ऑफ़लाइन भाग लिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोग द्वारा दिव्यांग जनों को निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली सुविधाओं के संबंध में वीडियों फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।साथ ही मेघालय राज्य के दिव्यांग जनों के Light after Dark Music Band द्वारा लाईव प्रस्तुती दी गई। साथ ही नई दिल्ली के दिव्यांग कलाकारों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुछ राज्यों के आईकॉन के द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए एवं निर्वाचन के दौरान उन्हें प्राप्त होने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राकेश अग्रवाल द्वारा अपने विचार रखे गए तथा सभी अर्हताप्राप्त दिव्यांगजनों को मतदाता ( voters with disabilities )सूची में निबंधित कराने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने की जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त श्री अनुप चन्द्र पाण्डेय द्वारा दिव्यांग जनों के द्वारा भारत की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग के लिए प्रशंसा करते हुए भविष्य के निर्वाचनों में भी पूरे हौसले के साथ भाग लेने का आह्वान किया गया। साथ ही अबतक मतदाता के रुप में निबंधन हेतु अवशेष अर्हता प्राप्त दिव्यांगजनों से निबंधन का अनुरोध किया गया ।आयोग द्वारा PWD App 2.0 एवं दिव्यांग जनों तथा वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के संबंध में निर्वाचन कर्मियों के लिए प्रशिक्षण मॉडयूल का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य से दिव्यांग आईकॉन श्रीमती गोपिका आन्नद] श्री के0 रवि कुमार] मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी] झारखण्ड एवं श्रीमती गायत्री कुमारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी] झारखण्ड द्वारा ऑनलाईन माध्यम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, झारखण्ड से भाग लिया गया।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here