हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र नेशनल पार्क के समीप लौटवा डैम में माउंट स्कूल के 12वीं के छह विद्यार्थी डूब गए । इनमें से तीन बच्चो का तो शव बरामद हो गया है लेकिन बाकी तीन बच्चे अभी भी लापता हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। डूबने वाला बच्चों का नाम:1. रजनीश पांडे ओकनी,2. सुमीत कुमार,3. मयंक सिंह मटवारी,4. प्रवीण गोप दिपूगढा,5. ईशान सिंह पीटीसी चौक,6. शिवसागर मटवारी गांधी मैदान। बताया जा रहा है कि 7 साथी लॉज से लोटवा डैम नहाने गए थे, जिसमें छह डूब गए।शहर के मटवारी स्थित लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे।



