हजारीबाग के SDO पर पत्नी को जिन्दा जलाने का आरोप

0
Hazaribagh SDO

हजारीबाग: गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे हजारीबाग के SDO अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी (37 वर्ष) सरकारी आवास में आग लगाकर आत्मह”त्या के प्रयास में करीब 70% जल गई। शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे खबर आई की हज़ारीबाग़ के SDO की पत्नी की राँची में इलाज के दौरान मृ*त्यु हो गई। रांची में परिजन जाँच की माँग कर रहे है हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी ,SDO अशोक कुमार की गिरफ़्तारी का मांग कर रहे । बता दे कि SDO अशोक कुमार सहित पिता,भाई,बहन के नाम लोहसिंघना थाना में अपनी पत्नी को जान से मारने के नियत से आग लगाने के आरोप में पत्नी का भाई राजू कुमार गुप्ता ने आवेदन दिया था।बता दें कि परिजनों की ओर से लोहसिंघना थानाक्षेत्र में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. इसमें पति अशोक कुमार, ससुर, देवर और देवरानी को नामजद बनाया गया है.परिजनों का आरोप है कि अधिकारी बनने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आया और उन्होने अपनी पत्नी को परेशान करना शुरू कर दिया.अनिता कुमारी की शादी अशोक कुमार से 2011 में हुई थी. उस समय वह रोजगार सेवक थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here