मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने पेटरवार में 63 KVA क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

0
Yogendra Prasad

झारखण्ड : आज पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत के एटके गांव में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने 63 KVA क्षमता वाले ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नया ट्रांसफार्मर लगने से जनता को काफी सहूलियत होगी। मंत्री ने कहा जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का निराकरण कर लोगों को राहत पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। इसके अलावा मंत्री ने आज आज तेनुघाट डैम के समीप लगने वाले मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा हमारे राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पर्यटक स्थलों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। हर साल हजारों सैलानी तेनुघाट डैम घूमने आते हैं। तेनुघाट घाट डैम आने वाले सभी सैलानियों को हर तरह की सुविधा मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here