JSSC द्वारा जल्द ही लेखा सहायक के 384 पदों पर होगी भर्ती

0

रांची : यदि झारखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. जेएसएससी द्वारा जल्द ही लेखा सहायक के 384 पदों पर भर्ती करेगा। इनकी नियुक्ति वित्त विभाग में होगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी है।लेखा सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता इंटर पास है।इसके अलावा कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है. साथ ही साथ अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आना अनिवार्य है. हिंदी में टाइपिंग की स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट वहीं अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट आवश्यक है.न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए। वरीय लेखा सहायक का कार्य बल 217 व लेखा अधीक्षक का कार्य बल 70 होगा। नियुक्ति के बाद तीन माह का संस्थागत प्रशिक्षण, छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक माह का अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here