हजारीबाग:जनजातीय समाज के लिए ₹80 हजार करोड़ से भी अधिक की योजना का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

0
PM modi

हजारीबाग : आज झारखंड से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के लिए ₹80 हजार करोड़ से भी अधिक की योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM अब झूठे वादों की बदौलत अपने आपको बचाना चाहती है, जिन्होंने 5 साल तक जनता का हक छीना अब वो चुनाव में बड़े-बड़े वादें कर आपकी आंख में धूल झोंकना चाहते हैं, झारखंड के लोगों को इनसे सावधान रहना है… इन्होंने बेरोजगार युवाओं को बेरोजारी भत्ता देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? इन्होंने युवाओं के लिए भर्ती का वादा किया था, क्या वादा पूरा हुआ?…”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा आदिवासी समाज तब आगे बढ़ेगा जब आदिवासी युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे, इसके लिए हमारी सरकार आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए बहुत मेहनत कर रही है, आज यहां 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण हुआ है… जब सही प्रयास किए जाते हैं तो सही परिणाम प्राप्त होते हैं…”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,पीएम जन मन योजना के तहत आज उन इलाकों में भी विकास पहुँच रहा है, जो पीछे छूट गए थे।इस योजना के तहत बेहतर जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छी सड़कों का विकास किया जाएगा।केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। ये वो पुरानी JMM नहीं है। आज JMM पर कांग्रेस के ecosystem ने कब्जा कर लिया है।आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है- भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं।JMM और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं।RJD के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था?- कांग्रेस पार्टी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here