हजारीबाग: झारखंड राज्य खो खो संघ एवं बोकारो जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 17 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका के खो-खो प्रतियोगिता 2023 में हजारीबाग की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उक्त प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप बनीं।इस प्रतियोगिता में हजारीबाग की खिलाड़ी वर्षा राणा को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त हुआ इस दौरान अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाते हुए डीसी ने बधाई दिया तथा इनके उज्जवल भविष्य मंगल कामना की।



