हजारीबाग :आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में विभागों द्वारा आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में खासा उत्साह देखा जा सकता है। शिविर के माध्यम से आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ,समस्याओं का समाधान हो रहा है।कार्यक्रम के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड में लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का वितरण करते हुए, लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम के तहत केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी पंचायत में लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ रहें हैं। डीसी ने अपील की है कि आप भी अधिक से अधिक संख्या में शिविर पहुंचकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, तथा दूसरों को भी जागरूक करें।कार्यक्रम के तहत कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत के शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सबा परवीन को इस योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के तहत कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत के लाभुक मुज़िब खान को बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्द्धन योजना के तहत लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान लाभुक अपनी खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को आभार एवं धन्यवाद दिया।कार्यक्रम के तहत कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत में छात्रों-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण योजना, के तहत चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर लाभुक छात्र अपनी खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम के तहत कल दिनांक 30.11.2023, दिन गुरुवार को जिले के इन प्रखण्डों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा ने की अपील की गई है ।



