गुमला: कुरूमगढ़ पुलिस ने कुख्यात नक्सली बहुरा मुंडा को किया गिरफ्तार

0

झारखंड के गुमला में एक कुख्यात नक्सली बहुरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है .कुरूमगढ़ पुलिस ने जेजेएमपी संगठन के उग्रवादी को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से गिरफ्तार किया है .गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं. पुलिस ने एक देसी कट्टा और 315 बोर की दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.इन हथियारों को कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के सकसरी गांव के महुआ टोंगरी पहाड़ में छुपा कर रखा गया था.पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना में बताया गया था क़ि जेजेएमपी का सक्रिय उग्रवादी बहुरा मुंडा जशपुर जिले के भागलपुर कॉलोनी में छुपा हुआ है.जिसके पश्चात कुरुमगढ़ थाना और रायडीह थाना की पुलिस ने जशपुर जिले के भागलपुर कॉलोनी में छापामारी की और नक्सली बहुरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here