राँची के ओरमांझी से एक बड़ी खबर आ रही है। सूअर चराने को लेकर विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की दिनदहाड़े ह’त्या कर दी गई है।मौके पर पुलिस पहुँची है। दो महिला और एक पुरुष की आपसी विवाद के कारण ह’त्या कर दी गई है.मृतको की पहचान जनेश्वर बेड़िया और उसकी दो पत्नियों के रूप में हुई है.मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं.घटना ओरमांझी के झांझी टोला गांव की है . ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल जांच में बस इतना ही पता चल पाया है की सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था. और इस घटना को इसी विवाद के कारण अंजाम दिया गया है.बताया जा रहा है क़ि मृतक के गोतिया लोगो ने ही ह’त्या को अंजाम दिया है.सिल्ली डीएसपी सहित कई पुलिस अफसर मौके पर कैम्प कर रहे हैं.इलाके में तनाव है.



