गुमला: परिवार विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर ह’त्या,एक गंभीर घायल

0

झारखंड: गुमला जिले में आज (9 फरवरी) कथित तौर पर कटे हुए पेड़ के लट्ठों के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में अपराह्न करीब तीन बजे हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया.परिवार के भीतर विवाद हिंसक हो गया और उनमें से एक, जिसके पास धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) था, ने चार अन्य पर हमला कर दिया।उपमंडल पुलिस अधिकारी सुरेश प्रसाद साहू ने कहा, ”तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।”उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।पुलिस ने कहा कि मामले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here