देवघर: पुलिस प्रशासन के बस से एक छात्रा की मौत ,दो बच्चे घायल

0

देवघर: आज सुबह देवघर (झारखण्ड) में स्थानीय पुलिस प्रशासन के बस से एक नवमी कक्षा की छात्रा की मृत्यु हो गई एवं दो गंभीर रुप में सदर अस्पताल में भर्ती है। हादसे में मृत छात्र का नाम ऋषिका मंजुल और घायलों का नाम दिविषा और रेयांश है। तीनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां ऋषिका को मृत घोषित कर दिया गया जो कि संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। गुस्साए लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की। लोगों ने थोड़ी देर तक सड़क भी जाम कर दिया। पुलिसकर्मियों के बच्चों को स्कूल पहुँचाने वाली बस ने यह टक्कर मारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here