मौसम विभाग: झारखंड में मिलेगी शीतलहर से राहत, बढ़ेगा तापमान

0

रांची: देश में फरवरी माह से सर्दी की विदाई हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह की तुलना में दूसरे और तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा.इसका मतलब है कि मौसम में गर्मी बढ़ने से ठंड का असर कम हो जाएगा.पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को छोड़कर लगभग पूरे देश में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा.विभाग ने कहा है कि अगले दो हफ्ते तक देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर नहीं चलेगी. वहीं कोहरे की कोई संभावना नहीं है.हालांकि, मध्य भारत में चक्रवाती हवाओं के कारण कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.12-14 फरवरी के दौरान यूपी, बिहार, झारखंड में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.झारखंड के कई जिलों में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली है. हालांकि, कनकनी में अभी भी ठंड बढ़ी हुई है.मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन भर राज्य में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, 10 फरवरी को सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।इससे कई जिलों में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.11 फरवरी को भी ऐसा ही असर देखने को मिलेगा. सुबह-सुबह कोहरा रहेगा। बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.वहीं 12 और 13 फरवरी को आंशिक बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों में 29.2 डिग्री के साथ जमशेदपुर सबसे गर्म रहा.वहीं गढ़वा में सबसे कम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.मौसम विभाग ने भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है. तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 से 13 फरवरी तक पलामू प्रमंडल और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.झारखंड में सुबह की धूप ने राहत जरूर दी है लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है.तेज हवाओं और बढ़ी ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है।बुखार, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने भी कहा कि तापमान में और गिरावट हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here