13 और 14 फरवरी को झारखंड का दौरा करेगी ECI की टीम

0

झारखंड: भारत निर्वाचन आयोग की टीम 13 और 14 फरवरी को झारखंड का दौरा करेगी। आयोग के निदेशक के नेतृत्व में टीम सभी जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक में स्वीप कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों और गतिविधियों की रिपोर्ट ली जाएगी। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोग की टीमें मार्च के पहले सप्ताह तक सभी राज्यों में तैयारियों को परख लेंगी। उसके बाद मार्च के ही दूसरे सप्ताह में चुनाव का ऐलान हो जाएगा।लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इसकी तैयारियां तेज हो रहीं है। इसके लिए जहां राजनैतिक दल अपनी रणनीति बना रहे हैं वहीं निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियां कर रहा है।चुनाव आयोग की टीम ने 10 और 11 जनवरी को आंध्र प्रदेश का दौरा कर लिया है और वहां चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया है। अब 20 फरवरी को आयोग की टीम का बिहार दौरा है और उससे पहले ही 15 तारीख को Odisha में टीम पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here