पूर्वी सिंहभूम: आज मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन अबुआ आवास योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया।पूर्वी सिंहभूम के 8, 138, पश्चिमी सिंहभूम के 10,252 एवं सरायकेला-खरसावां के 6,437 लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला। कुल 24,827 लाभुक योजना से आच्छादित हुए। प्रति लाभुक आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त के तौर पर ₹30 हजार DBT के माध्यम से दिया गया।इससे पूर्व खूंटी और सिमडेगा के सात हजार से अधिक लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया है। चम्पई सोरेन ने कहा ”पेंशन योजना के तहत एसटी, एससी और महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र में पेंशन देने का कार्य जल्द शुरू होगा। सरकार आपके गांव और पंचायत तक आएगी.”इसके अलावा उन्होंने कहा ”गांव से सरकार चलेगी। अबुआ आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को ही आवास स्वीकृत हो। इसका ध्यान अधिकारी रखें। इसमें किसी भी तरह से बिचौलिए सामने ना आएं।जरूरतमंद को अगर आवास आवंटन नहीं होता है तो जिम्मेवार पर कार्रवाई की जाएगी.”



