आज सुबह 10:00 बजे भव्य जतरा का आयोजन किया गया हैं, जो JAP-1 परिसर, डोरंडा से प्रस्थान कर राजेन्द्र चौक, कद्रू मोड़, सुजाता चौक, मेन रोड, सरजना चौक, शहीद चौक, कचहरी चौक और JSCA चौक से होती हुई बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में सम्पन्न होगी। 4000 से अधिक कलाकारों की सहभागिता, 10 थीम आधारित टेबलो और विविध पारंपरिक नृत्य दलों की प्रस्तुतियाँ इस यात्रा को अद्वितीय बना दी. झारखण्ड के 25वें स्थापना दिवस पर 15.11.2025 को Judicial Academy, धुर्वा, रांची में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कला, संगीत और परंपराओं के माध्यम से झारखण्ड की गौरवशाली पहचान को खूबसूरती से उजागर किया।


झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस पावन अवसर पर मोराबादी मैदान में संस्कृति, कला और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिला। पारंपरिक नृत्य, जनजातीय प्रदर्शन, संगीत, रंगारंग प्रस्तुतियाँ और राज्य की गौरवशील पहचान से भरी झलकियों ने पूरे रांची को उत्सव की रोशनी से भर दिया।







