घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने युवा और जुझारू नेता सोमेश बाबू और घाटशिला से रांची पहुंचे घाटशिला से झामुमो के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, घाटशिला विधानसभा के मेरे लोगों को भी पुनः बहुत-बहुत आभार और जोहार।आज यहां रांची पहुंचे घाटशिला से झामुमो परिवार के कर्मठ सिपाहियों को भी मैं हार्दिक आभार करता हूं, धन्यवाद देता हूं। झामुमो परिवार ने राज्य के हर वर्ग के लिए जो काम किया है, यह जीत उसी का परिणाम है।दिशोम गुरुजी के विचार और आदर्शों पर चलकर तथा स्व रामदास दा के सपनों को पूरा करने का काम हमें मिलकर करना है। घाटशिला विधानसभा के लोगों की आशाओं आकांक्षाओं को पूर्ण करना है।




