Jharkhand: ”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत रामगढ़ के गोला एवं पतरातू प्रखण्ड में आयोजित शिविरों में स्थानीय विधायक श्रीमती ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। गोला प्रखण्ड में 20 लाभुकों को VRF के रूप में ₹1,00,000, 6 लाभुकों को फूलो–झानो आशीर्वाद अभियान के तहत ₹60,000 तथा 3 समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत, कुल ₹22,00,000 की राशि प्रदान की गई। वही पतरातू प्रखण्ड में 20 लाभुकों को ₹1,20,000 की VRF राशि तथा 4 समूहों को ₹25,00,000 की कैश क्रेडिट लिंकेज राशि वितरित की गई।शिविरों में JSLPS द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, पात्रता, दस्तावेज़ सहायता और आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया। टीम के सक्रिय सहयोग से अधिक संख्या में लाभुकों ने मौके पर ही आवेदन किया और योजनाओं का त्वरित लाभ प्राप्त किया।




