दुमका: सीएम की उपस्थिति में लगे प्रदर्शनी स्टॉल, 35 सखी मंडलों को कुल ₹1.4 करोड़ की परिसंपत्ति प्रदान की गई

0
hemant soren

दुमका जिले के हवाई अड्डा परिसर में मुख्यमंत्री Hemant Soren की उपस्थिति में, आयोजित कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, द्वारा ‘दीदी की दुकान’ एवं ‘ मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र’ के दो प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए।कार्यक्रम के दौरान 35 सखी मंडलों को कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत कुल ₹1,04,00,000 की परिसंपत्ति सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही दीदी की दुकान के 17 सदस्यों को CLF वित्तपोषण के तहत ₹13,60,000, तथा मंईयां आजीविका सिलाई केंद्र के 2 सदस्यों को ₹24,000 की राशि वितरित की गई, जिससे महिला उद्यमिता को और बल मिलेगा।इस अवसर पर जिला उपायुक्त एवं विभिन्न प्रखंडों से हज़ारों की संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here