आज दुमका जिला अंतर्गत रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया-रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।आपको याद होगा मसानजोर डैम में हम लोगों ने बराज की व्यवस्था करने हेतु शिलान्यास किया था। मैंने उस बराज को जाकर देखा है एक-दो माह में वह बनकर तैयार भी हो जाएगा। इससे आधा मसलिया और नाला तक के लोगों को बहुफसलीय खेती हेतु पानी की व्यवस्था हमने कर दी है। एक सुखद ऐतिहासिक अनुभव होगा यह।मसानजोर डैम के आसपास जितने भी पेयजल की योजना हैं उसकी भी परिकल्पना हम लोगों ने की थी। आज यहां के लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। अब खेती का भी रास्ता हम लोग ढूंढ रहे हैं।




