M-सीरीज के 7,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 की आज पहली सेल है. इस Sale में यूजर को कई आफर्स भी मिलेंगे. यह स्मार्टफोन इलेक्ट्रिक ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
Samsung Galaxy M51 को पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. भारत में यह स्मार्टफोन आज यानी 18 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसे Samsung की वेबसाइट और Amazon.in से खरीदा जा सकता Samsung Galaxy M51 को भारत में दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया है. यूजर्स इसके 6GB + 128GB मॉडल को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है.Samsung Galaxy M51 के साथ इंट्रोड्यूसरी ऑफर भी पेश किया गया है. यूजर्स इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन यह डिस्काउंट HDFC कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर ही उपलब्ध होगा. इसका लाभ 18 सितंबर से 20 सितंबर तक उठाया जा सकता है.इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले मौजूद है जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया ranjana pandey



