Godda: प्रत्याशी प्रदीप यादव के लिए प्रियंका गाँधी ने किया संबोधित

0
Priyanka Gandhi

Godda: 1 जून को होने वाले चुनाव में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव को 2 नंबर पर हाथ छाप का बटन दबाकर विजयी बनाने के लिए अपील करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा EVM पर कांग्रेस पार्टी का बटन दबाने के साथ ही आप हेमंत सोरेन जी की रिहाई का रास्ता भी खोलेंगे।हम देश में एक ऐसी सरकार बनाएंगे, जिसके ऊपर आपको गर्व होगा। आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगी कांग्रेस.मेरी दादी इंदिरा गांधी जी मुझे बचपन में एक आदिवासी मछुआरे की कहानी सुनाती थी।कहानी सुनाते हुए मुझे बताती थीं कि आप पेड़-पौधे और पर्यावरण की रक्षा करते हैं। आपकी संस्कृति में जल-जंगल-जमीन को पूजा जाता है।इंदिरा जी के दिल में आदिवासी समाज के प्रति जो श्रद्धा थी, वो आपको कांग्रेस की नीतियों में साफ नजर आएगी।BJP और उनके खरबपति मित्रों की नजर आपके जल-जंगल-जमीन पर है।यहां आपकी जमीनें PM मोदी के मित्र अडानी को दे दी गई, लेकिन आपको उन कारखानों से न नौकरी मिलती है और न बिजली। मोदी सरकार में सारी नीतियां सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। नरेंद्र मोदी ने देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, कारखाने, खदानें सभी अपने मित्र अडानी को सौंप दी है। BJP के नेता कह रहे हैं कि अगर उन्हें पूर्ण बहुमत मिल गया तो संविधान बदल देंगे। इस संविधान ने आपको जल-जंगल-जमीन का अधिकार दिया है, आरक्षण दिया है। इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए, हम BJP को संविधान बदलने नहीं देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here