रांची : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे चुनाव आचार संहिता के केस में न्यायालय ने आज दुमका में बेल दे दी .गोड्डा सांसद आज दुमका के व्यवहार न्यायालय में एमपी-एमएलए के मामलों के विशेष अदालत में पेश हुए। जिसके बाद दुमका कोर्ट ने सांसद को बड़ी राहत देते हुए मधुपुर उपचुनाव के दौरान दर्ज हुए चुनाव आचार संहिता के एक मामले में जमानत दे दी है। साथ ही एक दूसरे मामले में, देवघर में 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज मामले में सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता का बयान दर्ज किया गया. इस दौरान कोर्ट में उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांडी समेत भाजपा के कई नेता कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।आज गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दुमका में भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री लुईस लोइस मरांडी के यहाँ सुबह का नाश्ता भी किया .



