राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने आज झारखण्ड में गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे कांग्रेस भाईयों को मोदी की प्रशंसा, देश की प्रशंसा भाती नहीं है।जब एक ओर दुनिया मोदी जी की प्रशंसा कर रही तो वहीं कांग्रेस के लोग मोदी जी को सांप, बिच्छू, अनपढ़, चाय बेचने वाला की संज्ञा दे रहे हैं।2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें पायदान पर थी, तो वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत की अर्थव्यवस्था, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।70 वर्ष के शासन के दौरान 74 एयरपोर्ट बने, तो वहीं मोदी जी की सरकार के महज 9 वर्षों के दौरान 74 एयरपोर्ट बने। ये है बदलते भारत की तस्वीर… आयुष्मान भारत’ के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 4 करोड़ लोगों को मकान दिए गए और घर की मालकिन महिलाएं बनीं। ये मोदी जी के महिला सशक्तिकरण का तरीकाहै।
हेमंत सरकार पर साधा निशाना
जहां मोदी जी ने विकास की यात्रा को आगे बढ़ाया तो वहीं हेमंत सोरेन की सरकार ने हर तरीके से झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन की सरकार अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है, तुष्टिकरण चरम पर है और प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।इतिहास का सबसे बड़ा जमीन घोटाला ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा’ की सरकार के दौरान हुआ है। अवैध खनन को भी हेमंत सरकार में बढ़ावा मिला है।

